ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
व्यापार

होंडा जनवरी से अपने वाहनों के दाम 30000 तक बढ़ाएगी

नई दिल्ली। जापान की कार कंपनी होंडा जनवरी से अभी सभी मॉडलों के दाम 30000 रुपए तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उत्पादन की बढ़ती लागत और आगामी सख्त उत्सर्जन नियमों के अनुरूप अपने उत्पादों को ढालने के लिए उसे यह फैसला लेना पड़ रहा है। कंपनी भारत में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी के जरिये कारोबार करती है। इसके साथ ही होंडा पहले ही अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा करने वाली कंपनियों मारुति सुजुकी हुंदै टाटा मोटर्स मर्सिडीज बेंज ऑडी रेनो किआ इंडिया और एमजी मोटर की सूची में शामिल हो गई है। होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) कुणाल बहल ने कहा ‎कि  कच्चे माल की कीमतों के उत्पादन लागत पर प्रभाव और आगामी नियामकीय जरूरतों का आकलन करने के बाद हमने 23 जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। यह मूल्यवृद्धि 30000 रुपए तक होगी। प्रत्येक मॉडल के लिए कीमत वृद्धि भिन्न होगी। भारत चरण-छह उत्सर्जन नियमनों के अनुसार वाहनों में ऐसा उपकरण लगाने की जरूरत होगी जो वाहन के चलते समय उत्सर्जन का स्तर बताएगा। यह नियम अप्रैल 2023 से लागू होगा।

Related Articles

Back to top button