ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राहुल गांधी ने फिर उठाए सेना के शौर्य पर सवाल, बोले- अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिक पिट रहे

राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने सेना की बहादुरी पर सवाल खड़ा किया है। राहुल गांधी ने दौसा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप चीन पर सवाल नहीं पूछेंगे। उन्होंने कहा कि चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहे हैं। लेकिन आप यह सवाल नहीं उठाओगे। यह सच था। उन्होंने कहा कि लद्दाख में चीन ने 2000 square किमी जमीन चाइना ने उठा ली। हमारे 30 से अधिक सैनिकों को शहीद किया लेकिन आप सवाल नहीं पूछेंगे। बताते चलें कि आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे हो गए हैं।

इससे पहले एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। लेकिन हमारी सरकार सो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सच को छुपा रही है। सरकार सच सुनना नहीं चलता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें समझना चाहिए कि क्या हो रहा है। विदेश मंत्री बयान देते रहते हैं, लेकिन उन्हें अपनी समझ गहरी करनी चाहिए।

बता दें कि 9 दिसंबर को तवांग में चीनी सैनिकों ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की। लेकिन सेना के बहादुर जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया। इस घटना में 6 जवानों को चोट आई थी, जिनको तत्काल एयरलिफ्ट कर गुवाहाटी के अस्पतालम भर्ती कराया गया। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को संसद में कहा था कि हमारा कोई जवान गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button