ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
बिहार

सड़क हादसाः तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, चालत समेत छह लोग घायल

कैमूरः बिहार के कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रहीं हैं, जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर सवार 2 घायल लोग घायल हो गए। वहीं सड़क किनारे घास गढ़ने जा रहे 3 मजदूर भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं।

ट्रैक्टर के हुए 2 टुकड़े
जानकारी के मुताबिक, घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 2 पर स्थित ब्रिज के समीप की है। बताया जा रहा है कि बरेज गांव के समीप वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर के 2 टुकड़े हो गए और ट्रैक्टर चालक सहित 2 व्यक्ति घायल हो गए, जबकि हाईवे के पास 3 मजदूर अपने मवेशियों के लिए घास गढ़ने के लिए जा रहे थे तभी ट्रैक्टर उनके ऊपर जा गिरा। इस घटना के बाद कुल 5 लोग घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं स्थानीय लोगों के सूचना के बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही हैं। सभी घायल कैमूर के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button