ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

इंदौर में खेलों का महा-कुंभ खेलो इंडिया यूथ गेम्स आज से होगा प्रारंभ, 10 दिनों तक होंगी 6 खेलों की प्रतियोगिताएं।

इंदौर में खेलों का महा-कुंभ खेलो इंडिया यूथ गेम्स का महत्वपूर्ण आयोजन 30 जनवरी से प्रारंभ होगा। पहले दिन टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं अपरान्ह 3 बजे से प्रारंभ होंगी। खेलो इंडिया कार्यक्रम विधिवत शुभारंभ शाम साढ़े 5 बजे अभय प्रशाल में होगा। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिताएं पहली बार इंदौर में आयोजित की जा रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत 4 मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इंदौर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिये पूरी तरह तैयार है। इंदौर में चार मैदानों पर 6 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें टेबल टेनिस, बास्केट बॉल, फुटबाल, कबड्डी, लॉन टेनिस तथा वेट वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शामिल है। बताया गया कि इंदौर में 30 जनवरी से 03 फरवरी तक टेबल टेनिस की प्रतियोगिता अभय प्रशाल में होंगी। अभय प्रशाल में पहला मैच टेबल टेनिस का 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। इसी तरह 31 जनवरी से 04 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में बॉस्केटबाल की, 01 फरवरी से 10 फरवरी तक एमरॉल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल (पुरूष), 05 फरवरी से 09 फरवरी तक अभय प्रशाल में कबड्डी की, 06 फरवरी से 10 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब में लॉन टेनिस की तथा 06 फरवरी से 09 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। *देश के कोने कोने से आए खिलाड़ियों का देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वागत है। इंदौर की परम्परा अनुसार हम आयोजन के लिए तैयार हैं। सभी आधारभूत संसाधन और सुविधाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं- डॉ. इलैयाराजा टी कलेक्टर इंदौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button