ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मिट्टी समतल करने वाले डोजर में अचानक लगी आग; वाहन पूरी तरह से जलकर खाक

कोरबा: कोरबा जिले के SECL कुसमुंडा खदान में बुधवार को मिट्टी समतल करने वाले डोजर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। मौके पर तत्काल अधिकारी पहुंचे। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी खबर कर दी गई। जिसके बाद दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा एसईसीएल पाली फेस में मिट्टी समतल करने का काम विभागीय डोजर से किया जा रहा था। इसी दौरान डोजर के इंजन से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग लग गई। चालक प्रताप सिंह आग को देखकर तुरंत डोजर से नीचे कूद गया। उसने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी। इधर आग लगने की खबर से खदान में हड़कंप मच गया। मौके पर एसईसीएल का पानी टैंकर भी पहुंचा और आग पर काबू किया।आग पर पाया गया काबू।आग से डोजर का इंजन, ऑयल, वायरिंग और चालक की सीट जल गई। आग पर काबू पाने तक लगभग पूरा वाहन जल चुका था। ड्राइवर ने कहा कि इंजन में गड़बड़ी के कारण आग लगी। आग से SECL को करोड़ों का नुकसान होना बताया जा रहा है। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि खदान में लगी आग की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं दी गई है। अगर ऐसी कोई जानकारी आती है, तो मामले की जांच की जाएगी।मंगलवार रात जशपुर में पार्किंग में लगी थी भीषण आग6 दिसंबर की रात जशपुर जिले में ऑर्केस्ट्रा के दौरान पार्किंग स्थल पर भीषण आग लग गई। घटना में 12 बाइक जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। विधायक विनय भगत के दिवंगत पिता रामदेव राम की स्मृति में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। मामला सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के ग्राम घाघरा का है।जशपुर जिले में मंगलवार रात पार्किंग में लगी आग से 12 बाइक खाक।मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता दिवंगत राम देव भगत की पुण्यतिथि पर हर साल की तरह इस साल भी बेटे जशपुर विधायक विनय भगत ने ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। ऑर्केस्ट्रा चल ही रहा था कि इसी दौरान अचानक स्टेज से कुछ दूरी पर बने पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास खड़ी करीब एक दर्जन बाइक जलकर खाक हो गई। आग बुझाने के लिए जशपुर से फायर बिग्रेड बुलाया गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button