ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

भारतीय चिंतन में समाहित है अनेक समस्याओं का समाधान

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय चिंतन में अनेक समस्याओं का समाधान समाहित है। विश्व के राष्ट्र, भारत की पुरातन आध्यात्मिक संपदा को स्वीकारते हैं। रामायण अद्भुत ग्रंथ है। आज भी गाँव-गाँव में इसे गाया और सुनाया जाता है। महत्वपूर्ण शिक्षाओं के साथ ही विश्व शांति का संदेश देने में भारतीय धर्म ग्रंथ सहायक हैं। मुख्यमंत्री  चौहान आज तृतीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण कान्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रेम, शांति, प्रसन्नता, एकता और भाई-चारे का संदेश देने वाले इस आयोजन में शोध-पत्र प्रस्तुत करने आए विद्वानों का मध्यप्रदेश में स्वागत है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कांफ्रेंस की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।

जबलपुर में हो रही कॉन्फ्रेंस में सांसद  राकेश सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय विश्नोई, डॉक्टर गुमास्ता,  जी.डी. बक्शी,  गोविंद सिंह आदि उपस्थित हुए। कान्फ्रेंस में अनेक देश के प्रतिनिधि उपस्थित हुए हैं। “रामायण की सौम्य शक्ति” विषय पर कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button