ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

नमी बढ़ी और उत्तर से ठंडक आना बंद छत्तीसगढ़ में दिन व रात का पारा चढ़ा

रायपुर: प्रदेश से ठंड लगभग गायब हो गई है। रात का तापमान सभी जगहों पर सामान्य से ज्यादा है।प्रदेश से ठंड लगभग गायब हो गई है। रात का तापमान सभी जगहों पर सामान्य से ज्यादा है। नमी बढ़ने की वजह से रात का तापमान बढ़ने लगा है। उत्तर से भी ठंडी और शुष्क हवा आने का सिलसिला थम गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में वृद्धि का ट्रेंड रहेगा। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है। यह अगले कुछ दिनों में कम दबाव के क्षेत्र और तगड़े सिस्टम अवदाब के रूप में विकसित हो जाएगा।8 दिसंबर तक यह उत्तरी तमिलनाडू, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्रप्रदेश तट तक पहुंच जाएगा। इससे बड़ी मात्रा में नमी समुद्र से इस ओर पहुंचेगी। दक्षिणी राज्यों तक नमी पहुंचने और बारिश होने का असर प्रदेश में भी पड़ेगा। नमी आने से रात के तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार को प्रदेश के सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान बढ़ गया। रायपुर में पारा 16.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जगदलपुर में नमी की मात्रा बहुत बढ़ने की वजह से रात के तापमान में काफी वृद्धि हो गई।यहां तापमान 17.6 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर तथा राजनांदगांव में पारा सामान्य से एक से दो डिग्री तक अधिक है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। तापमान में एक से दो डिग्री तक बदलाव आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button