ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

खंडवा के छेगांव माखन जनपद उपाध्यक्ष के पति का शव नदी में मिला

खंडवा ।   छेगांव माखन जनपद उपाध्यक्ष मंदा पटेल के पति आनंदराम का शव किशोर कुमार स्मारक के पास छोटी आबना नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। बाइक पुल के ऊपर पड़ी हुई मिली। परिवार ने उनके साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जताई है। शुक्रवार को सुबह करीब 4:30 बजे परिवार को घटना की जानकारी लगी इसके बाद परिवारों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनूप पटेल और अन्य कार्यकर्ता भी घटनास्थल पहुंच गए थे। यहां देखा तो बाइक पुल पर पड़ी हुई थी। वहीं शव नदी के अंदर पड़ा हुआ था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पदमनगर थाने से एएसआइ केमरा रावत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद नदी में से शव को निकालने के लिए परिवार को परेशान होना पड़ा। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पटेल ने बताया कि उन्हें सुबह आनंदराम पटेल के पुत्र का फोन आया कि पिता का शव नदी में पड़ा हुआ है। इसके बाद भी यहां पहुंचे। यहां उन्होंने 108 एंबुलेंस और नगर निगम की शव वाहिनी को फोन किया। लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों ने ही शव को नदी से बाहर निकाला। शव को अपनी कार में रखकर जिला अस्पताल लेकर आए।

खेत से घर लौट रहे थे

ग्राम बरुड़ में आनंदाम पटेल का खेत है। उनका मकान खंडवा के दादाजी वार्ड में बना हुआ है। पत्नी मंदा पटेल गांव माखन में जनपद उपाध्यक्ष है। भाई दिलीप पटेल ने बताया कि भाई आनंदराम गुरुवार को रात में करीब 10:00 बजे खेत से घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन रात भर घर नही पहुंचे। सुबह 4:30 बजे फोन आने पर उनके बारे में पता चला। शव और बाइक दूर दूर है। इससे लगता है कि उनके साथ कोई अनहोनी हुई है।

Related Articles

Back to top button