ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

बस्ती में जल्द शुरू होगा एमआरआई जॉच…अब नहीं जाना पड़ेगा लखनऊ या गोरखपुर

बस्ती। जनपदवासियों को सरकार एक और बड़ी सौगात देने जा रही है. यहां के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लगने जा रही है. यहां मरीजों को 31 दिसम्बर से पहले एमआरआई मशीन की सौगात मिल जाएगी. अब जनपदवासियों को एमआरआई के लिए दूसरे जिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अभी तक बस्ती में मरीजों को एमआरआई कराने के लिए गोरखपुर, लखनऊ जाना पड़ता है. बस्ती के साथ साथ आस पास के लगभग 7-8 जिलों के मरीजों को भी इसका फ़ायदा मिलेगा.

मैग्नेटिक रेज़ोनेंस इमेजिंग यानी एमआरआई एक चिकित्सा इमेजिंग तकनीक है, जोकि मरीजों के शरीर में अंगों और ऊतकों की विस्तृत छवियां बनाने के लिए चुंबकीय क्षेत्र और कंप्यूटर से उत्पन्न रेडियो तरंगों का उपयोग करती है. यह शरीर की छोटी से छोटी समस्या को बता देती है, जिससे मरीजों को समय के साथ बेहतर इलाज भी मिल जाता है.

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि एमआरआई मशीन से रोगी दिसम्बर से इलाज करवा सकेंगे. इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं और शुल्क लगेगा या नहीं? शासन की अनुमति के अनुसार इसका फैसला बाद में होगा. इधर, मरीजों का कहना है कि अभी तक बस्ती में किसी भी हॉस्पिटल में एमआरआई कराने की सुविधा न होने से इलाज में काफी समय लगता था. अब मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन लग जाने से मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेगा.

अपने भाई को मेडिकल कॉलेज में दिखाने आए सुभाष ने बताया ‘मेरे भाई को स्पाइनल की दिक्कत है. डॉक्टर ने एमआरआई कराने को बोला है. हम लोग लखनऊ जा रहे हैं. अब अगर यहां एमआरआई की सुविधा हो जाएगी तो हम लोगों को लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा.

Related Articles

Back to top button