ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

छतरपुर में जमीनी विवाद में फायरिंग,दो युवक घायल

छतरपुर ।  जमीन को लेकर हुए विवाद में छतरपुर शहर की दुर्गा कालोनी में दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना सुबह करीब सवा ग्यारह बजे की है। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक शहर की दुर्गा कालोनी में एक प्लाट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में पिछले एक माह से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार सुबह भी मौके पर दोनों ही गुटों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान दोनों गुटों के लोग बंदूक व अन्य हथियार निकाल लाए और एक दूसरे पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान दो युवकों को गोली लगी है। इनमें दीपेंद्र सिंह की बांह में गोली लगी है और दयाल शर्मा के कूल्हे के नीचे गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही दोनों घायलों से घटना के बारे में पूछताछ करने अस्पताल भी पहुंच गई है।

 

Related Articles

Back to top button