ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

खरीदारी करने के लिए आई थी बाजार, पर्स में थे साढ़े 7 हजार रुपए

करनाल: करनाल के बस स्टैंड पर सास-बहू का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सास बहू ने मामले की सूचना पुलिस को की है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।गांव स्टोंडी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह बुधवार को शहर में कुछ सामान लेने के लिए आई थी। वह गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर आकर बस में बैठ गई। उन्होंने ने बताया कि जब उसने फोन करने के लिए फोन निकाला तो उसका पर्स नहीं मिला। थोड़ी देर बाद उसकी बहू का पर्स भी नहीं मिला। पर्स चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर मामला संज्ञान में लिया। दो महिला पुलिसकर्मी सहित बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे।बस में चैंकिग करती पुलिस।हर रोज बढ़ रही ऐसी वारदातेअक्सर बसों में भीड़ के दौरान चोर पर्स चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूकते। करनाल के बस स्टैंड पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया है कि वह अपने घर जाने के लिए बस में चढ़ रही थी। तभी उसे पीछे से अपने पर्स में खिंचाव सा महसूस हुआ। उसके बाद महिला ने अपने पर्स को चेक किया तो उसके अंदर रखी पर्स किट गायब मिली। उसने आसपास भी काफी छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।पर्स में थी करीब साढ़े 7 हजार रुपए की नकदी​​​​​​​महिला का कहना है कि उसके पर्स किट में लगभग साढ़े सात हजार रुपए की नकदी थी। पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी पुत्रवधु भी बस में आगे चढ़ चुकी थी और उसने भी यही बताया कि उसका भी पर्स चोरी हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस की सवारियों की चेकिंग की गई।पूछताछ करती पुलिस।नहीं लगा पर्स का कोई सुराग​​​​​​​मौके पर पहुंचें पुलिस हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला द्वारा पर्स चोरी की शिकायत दी गई थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और बस में सवारियों की चेकिंग की गई है लेकिन किसी के पास पर्स नहीं मिला है। डिटेल ली जा रही है। शिकायत के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button