ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

शिवपुरी मवेशियों से भरा ट्रक पलटाः 12 गौवंश की मौत, लहसुन की आड़ में गौवंश की तस्करी, ट्रक में भरे थे 80 गौवंश

(राज्यवर्धन सिंह गौर) शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाईवे पर शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा एक गौवंश से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लगभग एक दर्जन गाय के बछड़ों की मौत हुई है। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक 80 गौवंश को भरकर शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा था इसी दौरान कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर सरैया बाग हनुमान मंदिर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में पार्टीशन करके गौवंश को भरा गया था। ट्रक पलटने के बाद लगभग एक दर्जन गाय के बछड़ों की मौत हो गई। कई गौवंश घायल भी हुए हैं। गौ तस्कर बड़ी चालाकी से ट्रक में लहुसन की आड़ में गौवंश की तस्करी कर रहे थे। गौ तस्करों ने पहले ट्रक में दो पार्टीशन कर (डाला को दो मंजिला बनाकर) गोवंश को भरा हुआ था। इसके बाद ट्रक के ऊपर लहसुन से भरे बोरे रखे हुए थे जिससे किसी को शक न हो सके। फिर भी तस्करों की यह चालाकी काम नहीं आई है दुर्घटना के बाद उसकी पोल खुल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक कहां से कहां आ-जा रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button