ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर के एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन तीर लगने से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की जटिल सर्जरी कर बचाई जान…

इंदौर।  शहर के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल के सर्जरी विभाग ने तीन तीर से हुए घायल बुजुर्ग का गंभीर हालत में उपचार करते हुए तीनों तीर निकाल दिए, बल्कि एक हफ्ते के उपचार के बाद सकुशल कुछ दिनों में घर वापसी भी करवा दी जाएगी, इस तरह के क्रीटिकल केस में 22 डॉक्टरों की टीम ने देर रात एक बजे से सुबह छह बजे तक ऑपरेशन कर बुजुर्ग का जीवन बचाने में सफलता हासिल की है।

दरअसल बड़वानी के पास एक गांव में आपसी विवाद में आदिवासियों के एक समूह ने आदिवासी समुदाय के एक वृद्ध पर हमला कर दिया। इस संघर्ष में वृद्ध को तीन तीर पेट, हाथ और जांघ में लगे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, वहीं मरीज की गंभीर हालत होने पर सर्जरी विभाग के एचओडी और उनकी टीम मौके पर पहुंची, जहां गंभीर हालत में वृद्ध के ऑपरेशन करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जहां डॉक्टरों की टीम ने पांच घंटे की सर्जरी के बाद उसकी जान बचा ली। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने बताया कि वृद्ध की गंभीर हालत को देखते हुए सर्जरी विभाग की टीम ने रात को ही उसकी सर्जरी प्लान की।

इसके लिए पहले जरूरी जांचें की गई  वहीं ऑपरेशन के दौरान काफी खून बह चुका था, लिहाजा सबसे पहले खून का इंतजाम कर तीनों  तीर निकाले गए, इस दौरान पेट में घुसे तीर के कारण कई नसें काफी जख्मी हुई थी जिन्हें रिपेयर किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button