ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

इंदौर में रोड पर टहल रहे लोगों को बचाने लगाया अगला डिस्क ब्रेक, बाइक फिसलने से सिर में आई चोट

इंदौर: इंदौर के भंवरकुआ में एक सड़क हादसे में MBA स्टूडेंट की मौत हो गई। वह रात में अपने दोस्त से मिलने गया था। इस दौरान वापस आते समय सड़क पर टहल रहे दो लोगों के अचानक सामने आने से उसने बाइक का ब्रेक लगा दिया। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक घटना विष्णुपुरी इलाके की है। यहां दीपेश (23) पुत्र गुलाब सिंह ठाकुर को सड़क हादसे में घायल होने के बाद एमवाय अस्पताल लेकर आया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपेश इंदौर के आईएमआई कॉलेज से MBA की पढ़ाई कर रहा था। वह चार सालों से इंदौर में रहकर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ा रहा था। रात में उसके साथ 10वीं क्लास का एक स्टूडेंट भी था। जिसे चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।दो माह पहले ही ली थी नई बाइकरिश्तेदार राकेश ने बताया कि दो माह पहले ही दीपेश ने नई पल्सर बाइक ली थी। रात में वह मयूर नगर से अपने दोस्त से विष्णुपुरी इलाके में मिलने गया था। इस दौरान दो लोग सड़क पर टहल रहे थे। अचानक बाइक के सामने आने से दीपेश ने अगला डिस्क ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक स्लिप हो गई। इसके चलते उसके सिर में चोट आई थी। दीपेश मूल रूप से दमोह के पास हरदुआ का रहने वाला है। उसके पिता एक फेक्टरी में काम करते हैं। वहीं मां गृहिणी और छोटा भाई माता-पिता के साथ ही रहकर पढ़ाई कर रहा है।

Related Articles

Back to top button