ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

प्रधान मंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, सहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस।

दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस को 2 पीसीआर कॉल प्राप्त हुए, जिसमें प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी भरा कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए एक टीम तैनात की गई है. श दिल्ली पुलिस ने बताया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति शराब का शौकीन है और उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम उसके परिवार के पास पहुंचे, जहां पता चला कि वह शराबी है और कल रात से शराब पी रहा है. वह अभी घर पर नहीं है. हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पुलिस के पास धमकी भरी कॉल पहुंची हैं, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जान की धमकी दी गई. हर बार जांच में शख्स शराबी या विक्षिप्त निकला है. मार्च में नीतीश कुमार को मिली थी धमकी साल 2023 में यह दूसरी बार है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है. नीतीश कुमार को 22 मार्च को भी व्हाट्सएप के जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था. हालांकि बाद में धमकी देने वाले युवक पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई थी. आरोपित युवक को बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद सूरत से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी युवक अंकित मिश्रा को सूरत के लस्करा से गिरफ्तार किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button