ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
पंजाब

अंतरराज्यीय गिरोह के है दोनों सदस्य,ATM कार्ड के बदल निकलवा लेते थे पैसे

लुधियाना: खन्ना पुलिस ने पकड़े नौसरबाज।जिला लुधियाना के कस्बा खन्ना में पुलिस ने लोगों के डेबिट कार्ड स्वैप करने के बाद उनके बैंक खातों से पैसे चुराने के आरोप में हरियाणा के दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कम से कम 72 डेबिट कार्ड, स्वाइप मशीन, 39,000 रुपये नकद और एक कार बरामद की है।पुलिस को उनके बैंक खाते के बारे में भी पता चला, जिसमें 80,000 रुपये नकद थे। खाता जब्त कर लिया गया है। आरोपियों ने लोगों के खातों से साढ़े छह लाख रुपये नकद उड़ा लिए हैं।आरोपियों की पहचान हरियाणा के हिसार के बरवाला आश्रम कॉलोनी निवासी वजिंदर और सिकंदर के रूप में हुई है।SP प्रज्ञा जैन ने कहा कि आरोपियों ने हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में लोगों से पैसे ठगे हैं। वे नए शिकार की तलाश में खन्ना आए हुए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें समाधि चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हुंडई वेन्यू कार में यात्रा करते थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।SP प्रज्ञा जैन ने कहा कि आरोपी बुजुर्ग व्यक्तियों को निशाना बनाते थे जिन्हें एटीएम चलाने में समस्या आती थी। आरोपी बुजुर्गों से कहते थे कि वह उनके पैसे निकलवाने में मदद कर देते है। इसी झांसे में लेकर लोगों के क्रेडिट कार्ड स्वैप कर देते थे। SP प्रज्ञा जैन ने कहा कि वह जांच कर रहे हैं कि आरोपियों के पास स्वैप मशीन कहा से आई है।वे अपने लक्ष्य के कार्ड स्वाइप करने और सीधे अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मशीन का इस्तेमाल करते थे। SP जैन ने कहा कि आरोपी बेरोजगार हैं। वे चार माह पहले वारदात को अंजाम दे चुके हैं। उनके खिलाफ थाना सिटी खन्ना में IPS की धारा 420, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान इनसे और भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। सिकंदर पहले से ही पठानकोट के सदर थाने में दर्ज जालसाजी के मामले में मुकदमे में नामजद है।

Related Articles

Back to top button