ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

ऑक्सीजन सपोर्ट पर IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी, कोविड के बाद अब हुआ निमोनिया

नई दिल्ली:  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को कोविड-19 और निमोनिया के कारण लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने लंदन लुटोन हवाई अड्डे पर पहुंचने की तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह अभी मेक्सिको सिटी से विमान से लाए जाने के दौरान बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहे हैं।

ललित मोदी ने उपचार की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि दो सप्ताह में दो बार कोविड के साथ इनफ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया के चलते तीन सप्ताह तक कैद रहने के बाद आखिरकार दो डॉक्टरों के साथ हवाई एम्बुलेंस के जरिए पहुंच गया हूं।  उन्होंने कहा कि उड़ान सुगम रही। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अब भी चौबीस घंटे बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहा हूं।

ललित मोदी ने मेक्सिको सिटी में उनका इलाज करने वाले और वापस ब्रिटेन लाए जाने के दौरान उनके साथ आए डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। वह कर चोरी, धनशोधन और प्रसारण सौदों में हेरफेर के आरोपों के बाद 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे। वह आईपीएल के संस्थापक और तीन साल तक अध्यक्ष रहे।

Related Articles

Back to top button