ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

घरेलू राजनीति की बात विदेश में नहीं करने की परंपरा 2014 के बाद टूट गई : जयराम रमेश

नई दिल्ली । कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि भारत के प्रधानमंत्रियों द्वारा घरेलू राजनीति के बारे में विदेशी धरती पर बात नहीं करने की परंपरा मई 2014 के बाद टूट गई है। कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर उस समय निशाना साधा है जब एक दिन पहले मंगलवार को मोदी ने बाली में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया करते हुए कहा था कि 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा अंतर है तथा देश अब अभूतपूर्व पैमाने और गति से आगे बढ़ रहा है।
जयराम रमेश ने ट्वीट किया यह हमारे यहां परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री विदेशी धरती पर घरेलू राजनीति, पूर्वाग्रह और दलगत भावना को लेकर नहीं जाते। यह स्वस्थ परंपरा मई, 2014 के बाद टूट गई। इसकी ताजा मिसाल इंडोनेशिया में दिखी है जहां ‘फेंकू मास्टर’ ने एक बार फिर अपनी आत्ममुग्धता का खुलकर प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बाली में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए यह भी कहा था कि 21वीं सदी में भारत दुनिया के लिए आशा की किरण है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के भारत में बहुत अंतर है। मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार 2014 में सत्ता में आई थी। सत्तारूढ़ भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में अपनी सत्ता बरकरार रखी।

Related Articles

Back to top button