ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

घर में भूलकर भी न रखें इन 3 लकड़ियों से बना सामान, कर देगा बर्बाद

आपने देखा होगा कि लोग सुख, समृद्धि और संपन्नता के लिए अपने घर में तरह-तरह की चीजें रख लेते हैं. जैसे मनी प्लांट या कोई पौधा, देवी-देवताओं की मूर्तियां या लकड़ी से बना कोई आइटम आदि.

क्या आप जानते हैं कि इस प्रकार के आइटम्स खरीदते वक्त हमें उसकी लकड़ी पर बहुत ध्यान देना चाहिए. दरअसल कुछ विशेष प्रकार की लकड़ी घर में रखने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि घर में कौन सी लकड़ी से बने आइटम या मूर्तियां नहीं रखने चाहिए.

दूध वाले पेड़- आपने कई जगहों पर ऐसे पेड़ देखे होंगे जिनकी शाखाओं और पत्तियां से दूध यानी सफेद रंग का चिपचिपा पदार्थ निकलता है. अगर किसी आइटम या मूर्ति को बनाने में ऐसी लकड़ी का प्रयोग किया गया है तो उसे बिल्कुल न खरीदें. ये घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती है.

कमजोर पेड़- अगर किसी मूर्ति या सामान को बनाने के लिए कमजोर वृक्ष की लकड़ी का प्रयोग किया गया है तो इसे भी ना खरीदें. कहते हैं कि जिस पेड़ को दीमक और चींटियां खोखला कर देते हैं, उनसे बने आइटम्स कभी घर में नहीं रखने चाहिए. घर में इनकी लकड़ी इंसान को आर्थिक मोर्चे पर कमजोर बनाती हैं. आपको रुपये-पैसे के मामले में तंगी हो सकती है. खर्चों पर लगाम ढीली पड़ सकती है.

श्मशान के वृक्ष- यदि किसी मूर्ति या आइटम को बनाने में श्मशान की लकड़ी का प्रयोग किया गया है तो उसे भूलकर भी घर न लेकर आएं. इससे घर को नकारात्मक ऊर्जा घेरे रहती है. इतना ही नहीं, इसकी लकड़ी आपको आर्थिक मोर्चे पर कंगाल बना सकती है. घर की सुख-संपन्नता को बर्बादी में बदल सकती है. आपके अच्छे दिन बुरे दिनों में तब्दील हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button