ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

झांसी। उत्तरप्रदेश के झांसी में पारीछा पावर प्लांट में मिला हीरे जैसा चमकीला पत्थर, अफसर-कर्मचारियों हुई छीना-झपटी।

झांसी में कोयले के ढेर में से हीरे जैसा एक बड़ा चमकीला पत्थर मिला है. यह पत्थर मजदूरों को तब मिला, जब वे कोयले की छंटाई कर रहे थे. फिर मजदूरों ने इस पत्थर को तोड़ दिया और उसे आपस में बांट लिया. वहीं, पत्थर मिलने के मिलने के बाद कई मजदूर प्लांट से फरार हो गए. हालांकि, पूरे क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि वह पत्थर हीरा ही था. लेकिन, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं, जैसे ही इस बात का पता पारीछा थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों लगा, वह मजदूरों से संपर्क साधने में जुट गए.हालांकि, हीरा लेने वाले अधिकतर मजदूरों का पता नहीं लग रहा है. लेकिन, इस बीच कंपनी के अधिकारियों ने दो मजदूरों के पास से उस चमकीले पत्थर के टुकड़ों को बरामद किया है। रैक से कोयले के चुनिंदा ढेर निकालकर इसका परीक्षण होता है। रैक आने के बाद क्वालिटी टीम ने आउट सोर्स मजदूरों की मदद से सैपलिंग शुरू कराई लेकिन, इसी बीच एक टीम के हाथ करीब दो किलो वजन का बेहद चमकीला पत्थर का टुकड़ा हाथ आ गया। कोयले के ढेर में मिलने की वजह से कर्मचारी उसे हीरा मानकर छु़पा कर बाहर ले गए। इसी दौरान इन लोगों ने इस पत्थर के कई टुकड़े करके सुरक्षा कर्मियों की आंख बचाकर प्लांट से बाहर निकाल लाए। उधर, इसकी भनक कोयला डिवीजन के अफसरों को लग गई। दो अफसरों अपने साथ कई कर्मचारी लेकर इन मजदूरों के घर जा धमके। वहां इन कर्मचारियों के घरों की तलाशी लेकर दो चमकीले टुकड़े लेकर अफसर अपने साथ चले गए। उधर, मुख्य महाप्रबंधक एमके सचान का कहना है कि कोयले के ढेर से एक चमकीली वस्तु मिली है लेकिन, इसके हीरा होने की पुष्टि नहीं है। इसकी तलाश कराई जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button