ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रीवा में विधानसभा अध्यक्ष ने महिया और सोनारूपा में किया सड़कों का भूमिपूजन

रीवा: रीवा जिले के देवतालाब विधानसभा अंतर्गत दो सड़कों की सौगात मिली है। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और सांसद जनार्दन मिश्र ने दोनों सड़कों का भूमिपूजन किया। इसके बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया।ग्राम महिया में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 42 लाख 3 हजार रुपए की लागत से 830 मीटर रोड बनाई जाएगी। वहीं ग्राम सोनारूपा से मुख्य मार्ग तक 101 करोड़ 25 लाख 81 हजार रुपए की लागत से तीन किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनाई जा रही हैं। इनके निर्माण से ग्रामवासियों को मुख्य मार्ग तक आने में सुविधा होगी।समारोह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक जेके गुप्ता ने सड़क निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। महिया में आयोजित समारोह में आभार प्रदर्शन सतीश सिंह तिवारी ने किया। समारोह में ग्राम महिया के सरपंच गिरधारीलाल पटेल, पलिया के सरपंच संध्या तिवारी, मन्नूलाल गुप्ता, सुनील अग्निहोत्री, उदय प्रताप मंटू सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राजभान सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण पुष्पेन्द्र गौतम और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।गुरूजी नवीन प्राथमिक संघ का सम्मेलनमऊगंज के सीएम राइज स्कूल में गुरूजी नवीन प्राथमिक संघ का प्रदेश स्तरीय स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया। समारोह में संघ की ओर से विधानसभा अध्यक्ष और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल का अभिनंदन किया गया। समारोह में पूरे प्रदेश से आए गुरूजी संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्नहे सम्मेलन में मन्नू गुप्ता, अखिलेश सिंह, सालिगराम पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, नीलेश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button