ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

कर्नाटक चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे की हत्या की आशंका, भाजपा नेता पर एफआइआर दर्ज कराने थाने पहुंची कांग्रेस

 रायपुर ।   कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हत्या की साजिश की आशंका को लेकर भाजपा नेता पर एफआइआर दर्ज कराने कांग्रेस नेता थाने पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव डा चंदन यादव ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत की। इसमें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वह वीडियो भी सौंपा गया, जिसमें भाजपा नेता यह धमकी देते हुए सुना जा रहा है कि वह खरगे और उनके परिवार को मार देगा।

कांग्रेस ने थाने में एफआइआर करने की मांग की

प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय और स्थानीय नेताओं की पहले हत्या हुई है। ऐसे में यह आडियो सामने आने के बाद खरगे की सुरक्षा की चिंता है। राजधानी रायपुर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे पार्टी पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। वहीं रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा ने विधानसभा थाने में शिकायत देकर एफआइआर करने की मांग की।

कर्नाटक में चुनाव, छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म

बतादें कि कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाजपा को यह कहकर घेर रही है कि भाजपा के नेता हार के डर से उनके नेताओं को मरवाने की साजिश कर रहे हैं।

मोहन मरकाम ने भाजपा पर लगाया आरोप

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में हार की डर से भाजपा बौखला गई है। इसलिए वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मरवाना चाहती है। भाजपा ने पलटवार किया कि कांग्रेस सहानुभूति का वोट बटोरने के लिए इस तरह की राजनीति में उतर आई है।

Related Articles

Back to top button