ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
महाराष्ट्र

महिला से छेड़छाड़ का आरोप; हर हर महादेव की स्क्रीनिंग रुकवाने पर हुई थी गिरफ्तारी

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता जितेंद्र आव्हाड ने विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले उन्हें वर्तकनगर पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था, अब एक महिला ने उनपर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने विधायक के खिलाफ ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत की है।वहीं, विधायक का कहना है कि पुलिस ने मेरे खिलाफ 72 घंटे में 2 झूठे केस दर्ज किए। आव्हाड उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ दिन पहले मराठी फिल्म हर हर महादेव की स्क्रीनिंग रुकवाने पर गिरफ्तार हुए थे।महिला के कंधे पर हाथ रखने का आरोपमहिला का कहना है कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ठाणे में बने फ्लाईओवर का उद्घाटन करने आये थे। CM के जाने के बाद विधायक ने महिला के कंधे पर हाथ रखकर दबाया और कहा- यहां बीच में क्यूं खड़ी है साइड में हट जा। महिला ने आरोप लगाया कि आव्हाड की नियत ठीक नहीं थी।मै पुलिस के अत्याचार के खिलाफ लड़ूंगा- आव्हाडअपनी सफाई में विधायक ने कहा- मेरे खिलाफ झूठे आरोपों के तहत 2 मुकदमे दर्ज किए गए है। पुलिस के अत्याचार के खिलाफ मैं लड़ूंगा। मैं विधायक के पद से इस्तीफा देने का निर्णय ले रहा हूं। लोकतंत्र की हत्या होते हुए नही देख सकता हूं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश ऊपर से आया था। पुलिस का इस्तेमाल कर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई।हाल ही में हुई थी गिरफ्तारीहाल ही में पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने मराठी फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवाने और एक व्यक्ति को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक वे अपने समर्थकों के साथ ठाणे के एक मॉल में घुस गए और मराठी फिल्म- हर हर महादेव की स्क्रीनिंग को जबरन रुकवा दिया था। एक शख्स ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की थी। बाद में मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Related Articles

Back to top button