ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

खजुराहो से बनारस के लिए हवाई सेवा 10 से, जयपुर के लिए भी सुविधा जल्द

छतरपुर । पर्यटन नगरी खजुराहो से जल्द ही बनारस और जयपुर के लिए उड़ान भर सकेंगे। इंडिगो कंपनी के अलावा एयरलाइंस एयर ने भी खजुराहो से हवाई सेवा को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। वह दो विमानों की हवाई सेवा शुरू करेगी। एक विमान खजुराहो से बनारस और दूसरा विमान खजुराहो से जयपुर के लिए उड़ान भरेगा। एयरलाइंस की प्राइमरी प्लानिंग के तहत बनारस के लिए हफ्ते में तीन दिन विमान उड़ान भरेगा। जयपुर के लिए सप्ताह में चार दिन संचालित होगा।

दिल्ली-खजुराहो विमान में बुकिंग शत प्रतिशत

अभी दिल्ली-खजुराहो की बीच संचालित होने वाले स्पाइस जेट के विमान में बुकिंग शत प्रतिशत तक हो रही है। इस बढ़ती डिमांड को देखते हुए अन्य एयरलाइंस कंपनियों ने दिलचस्पी ली है। इंडिगो की 186 एयरबस हवाई सेवा 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। फ्लाइट बनारस से चलकर खजुराहो दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी, जहां से दोपहर तीन बजे बनारस के लिए संचालित होगी।

इंडिगो की उड़ान को स्वीकृति

पहले इंडिगो की उड़ान 28 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन कंपनी को 10 अक्टूबर से सेवा संचालित करने की स्वीकृति मिल गई है। अब तक स्पाइस जेट की एक ही हवाई सेवा दिल्ली से खजुराहो संचालित होती है।

खजुराहो से हवाई सेवा शुरू करने के लिए एयरलाइंस एयर ने दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी जयपुर और बनारस के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। इसके लिए उन्होंने विभागीय स्तर पर संपर्क साधा है। हवाई सेवा बढ़ने से निश्चत ही खजुराहो में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

संतोष सिंह, डायरेक्टर, खजुराहो एयरपोर्ट

Related Articles

Back to top button