ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
टेक्नोलॉजी

‘अरबपति गुची मास्टर’ रेमन अब्बास को धोखाधड़ी के मामले में 11 साल की सजा

इंस्टाग्राम पर ‘अरबपति गुची मास्टर’ के नाम से चर्चित नाइजीरियाई रेमन अब्बास को धोखाधड़ी के मामले में अमेरिकी कोर्ट ने 11 साल की सजा सुनाई है। अब्बास को चोरी, हैकिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी माना गया है।  40 साल के रेमन अब्बास को सोमवार को लॉस एंजिल्स में 135 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। उसे अप्रैल 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश का दोषी ठहराया गया था। ‘अरबपति गुची मास्टर’ पर उत्तर कोरियाई हैकर्स को साइबर अपराध के माध्यम से 1.3 अरब डॉलर से ज्यादा की चोरी करने, धन लूटने में मदद करने और बैंक डकैती में लिप्त होने का आरोप था।

रेमन अब्बास सोशल मीडिया पर @hushpuppi और ‘अरबपति गुची मास्टर’ के रूप में अपनी संपत्ति का प्रदर्शन करता था। इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर को वैश्विक चोरी और मनी-लॉन्ड्रिंग घोटाले में उसकी भूमिका के लिए 11 साल अमेरिकी जेल में बिताने का आदेश दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब्बास ने जुर्म कबूल कर लिया है, इसलिए उसे दी गई सजा के खिलाफ अपील के अधिकार सीमित हो गए हैं। हालांकि, अब भी वह सजा के खिलाफ सीमित दायरे में अपील कर सकता है।

रेमन अब्बास का जन्म नाइजीरिया में हुआ था। उसके इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह इस सोशल साइट का ‘जादूगर’ है। वह अपनी पोस्ट व तस्वीरों से खूब चर्चित हुआ। इंस्टाग्राम पर जादूगरी दिखाने वाला अब्बास जेल की पोशाक व हथकड़ी में नजर आया। उसने जज से कहा कि वह 2019 में बड़े आर्थिक संकट में था। इसी वक्त कुछ सहयोगियों ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग के लिए उकसाया। परेशान था, इसलिए इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। अब्बास ने अपनी धोखाधड़ी के शिकार लोगों से माफी मांगी और अपनी दो रोल्स रॉयस, एक फेरारी और एक रेंज रोवर जैसी बेशकीमती कारें बेचकर उनका पैसा चुकाने का वादा किया।

Related Articles

Back to top button