ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

कहा- डेंगू और संचारी रोग से निपटने के लिए फॉगिंग के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मिर्जापुर: मंत्री नंद गोपाल गुप्ता।विंध्याचल धाम पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार की रात माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि संचारी रोग डेंगू के रोकथाम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंतर ध्यान रखे हुए हैं। निकाय के अधिकारियों और अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। सुबह 5 बजे से सफाई का काम शुरू हो जाता है। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में कोरोना महामारी फैली थी। तब देश और प्रदेश की सरकार ने बेहतर काम किया। देसी वैक्सीन बनाकर विदेशों को भी दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी की निगाह देश के 130 करोड़ लोगों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हैं।डेंगू और संचारी रोग से निपटने के लिए अधिकारियों को समुचित सफाई और दवाओं के छिड़काव को कहा गया है । इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर के निर्माण पर प्रसन्नता जताया और कहा कि सरकार विकास के लिए सरकार संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button