ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

दुर्गा अष्टमी के दिन करें ये उपाय, मां अंबे की कृपा से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

इस साल 03 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बेहद खास मानी जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी के आठवें स्वरूप मां महागौरी का पूजन किया जाता है। मां महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी तिथि पर सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। मां महागौरी को ममता की मूरत कहा जाता है। माता रानी के इस स्वरूप की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही सहर तरह की बीमारी से मुक्ति मिलती है और परिवार के सभी लोग निरोग जीवन व्यतीत हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में…

मां को अर्पित करें ये समान
शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर मां अंबे को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी आपकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।

कन्याओं को दें ये चीजें
अष्टमी तिथि को कन्या पूजा किया जाता है। इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोज कराने के बाद उनकी जरूरत का कोई भी लाल रंग का सामान जरूर भेंट करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी के पास जलाएं नौ दीपक
शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि के दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दीए जलाना चाहिए। इसके बाद उनकी परिक्रमा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से घर से सभी रोग-दोष का नाश होता है।

इस उपाय से बरसेगी मां की कृपा
महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला और लाल गुलाब के फूल की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी दुर्गा आपके सभी कष्टों को दूर करेंगी।

Related Articles

Back to top button