ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

हाईटेंशन लाइन में छुआ हाइड्रा, क्रेन सही कर रहा मिस्त्री भी हुआ घायल

हाथरस: हाथरस में क्रेन में हाईटेंशन लाइन का करंट आने से मिस्त्री घायल हो गया, जबकि पास खड़े युवक की मौत हो गई।हाथरस की हसयन कोतवाली क्षेत्र के रति के नगला के पास गुरुवार को क्रेन रिपेयरिंग करने के दौरान क्रेन का हाइड्रा हाइटेंशन लाइन को छू गया। इससे क्रेन में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से पास खड़े हेयर ड्रेसर की मौत हो गई, जबकि क्रेन मिस्त्री घायल हो गया।इरफान (30) पुत्र सयाद खान निवासी कांच का नगला थाना हसायन सैलून का काम करता था। हसायन कोतवाली क्षेत्र के रति के नगला के पास एक क्रेन खराब हो गई थी। मिस्त्री दिनेश पुत्र सौदान सिंह निवासी टिकारी थाना हाथरस जंक्शन क्रेन ठीक कर रहा था। इरफान वहां पास में ही खड़ा था।हाथरस में क्रेन में हाईटेंशन लाइन का करंट आने से मिस्त्री घायल हो गया, जबकि पास खड़े युवक की मौत हो गई।पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव​​अचानक क्रेन का हाइड्रा हाइटेंशन लाइन से छू गया, जिससे क्रेन में करंट उतर गया। इरफान और दिनेश दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों को आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इरफान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button