ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

सड़क पर फैला गाड़ी का ऑइल स्कूटी फिसलने से युवती घायल

शाजापुर: एबी रोड स्थित ट्रैफिक पाइंट पर शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे दो वाहन सड़क पर फैले ऑइल के कारण फिसल गए। इसमें स्कूटी सवार युवती गिरने के कारण घायल भी हो गई। ट्रैफिक पाइंट पर बस स्टैंड के टर्न पर किसी वाहन से लीकेज होने के कारण काला ऑइल फैल गया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक युवती की स्कूटी फिसल गई। इस कारण युवती सड़क पर गिर गई। उसके पैर और हाथ में चोट आई।मौके पर खड़े यातायात जवानों और अन्य लोगों ने युवती को उठाया और कुर्सी पर बैठाया। इतनी देर में एक बाइक पर जा रहे दो युवक भी फिसलकर गिर गए। इस पर यातायात एएसआई जितेंद्र जाट और अन्य जवानों ने ट्रैफिक रोका और सड़क पर फैले ऑइल को मिट्टी और रेत से साफ किया।

Related Articles

Back to top button