ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर के देवास नाके पर तीन गोदामों में लगी भीषण आग, 50 टैंकरों के बाद भी नहीं बुझी

इंदौर। देवास नाका क्षेत्र में तीन गोदामों में शनिवार सुबह 10 बजे भीषण आग लग गई। आग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह लगी आग को दोपहर तक फायर ब्रिगेड की टीम दोपहर तक 50 टैंकरों के बावजूद भी नहीं बुझा सकी थी। आग के कारण पूरे इलाके में धुंए के गुबार नजर आ रहा है। आग लगने के कारण लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। कर्मचारी जब सुबह 10 बजे काम पर पहुंचे तो आग लगने की घटना की जानकारी मिली। तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। फाइबर फेक्ट्री में जिनमें आग लगी है, इनमें लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची। अब तक 25 टैंकर पानी आग बुझाने के लिए लग चुके हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

आग से मची अफरा तफरी, लाखों रुपयों का नुकसान, ज्वलनशील पदार्थ के कारण भड़की आग

आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से धुआं नजर आ रहा था। जानकारी अनुसार कैमिकल, चाकलेट की फेक्टरी और कोल्ड स्टोरेज में आग लगी है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज मालिक सुनिल पारीक ने बताया कि आग लगने का कारण हमें भी नहीं पता है। सुबह जब यहां आकर देखा तो आग लगने की जानकारी मिल पाई। फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है। यह अंदाजा लगाना मुश्किल है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि थीनर की फेक्टरी में आग लगी है। चारों तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

गैस सिलिंडर लेकर बाहर भागे कर्मचारी

गोदामों के अंदर गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। जिन्हें आग लगने के बाद कर्मचारी बाहर लेकर भागे। फेक्टरी में आग लगने के बाद कर्मचारी अंदर रखे गैस सिलिंडर को लेकर बाहर आए। नहीं तो ओर भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस बस के साथ ही नगर सुरक्षा समिति के सदस्य भी यहां पहुंच चुके हैं। इन्होंने इस क्षेत्र को खाली करवाया। आस-पास की फैक्टरियों तक यह आग नहीं पहुंचे इस का भी प्रयास किया जा रहा है। हवा तेज होने से आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। मौके पर एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button