ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

आप के बाद अब कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, 300 यूनिट बिजली का ऐलान

अहमदाबाद| गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप समेत सभी राजनीतिक दल वोटरों को रिझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं| अब तक गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता था, लेकिन अबकी बार आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने मुकाबला दिलचस्प हो गया है| आप अब मुफ्त बिजली, शिक्षा समेत कई वादे कर चुकी है| आप के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने वादों का पिटारा खोल दिया है| गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे| किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही राज्य के सभी नागरिकों को रु. 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा कवच देंगे| कांग्रेस की सरकार बनती है तो रसोई गैस सिलिंडर रु. 500 में मिलेगा| राज्य में 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे| जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक युवकों को प्रति माह रु. 3000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा| राज्य में कोन्ट्रेक्ट प्रथा खत्म की जाएगी| गुजरात की बेटियों के लिए केजी से पीजी तक पढ़ाई मुफ्त होगी| कांग्रेस सत्ता में आई तो पशुपालकों को प्रति लीटर रु. 5 की सब्सिडी दी जाएगी| कोरोनाकाल में मारे गए लोगों के परिजन को रु. 4 का मुआवजा दिया जाएगा| सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा शासन के 27 साल के दौरान हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा| कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी| कांग्रेस सत्ता में आई तो ग्रामीण क्षेत्रों की भांति शहरों में मनरेगा योजना शुरू की जाएगी| गौरतलब है पंजाब में जिस प्रकार आप ने वादे किए थे उसी अनुसरण करते हुए अब कांग्रेस ने भी वादों का पिटारा खोल दिया है| बिजली, शिक्षा, रोजगार समेत कई वादे अरविंद केजरीवाल गुजरात की जनता से कर चुके हैं| अब कांग्रेस ने भी बिजली, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य समेत कई वादे कर वोटरों को रिझाने का प्रयास किया है| राजनीतिक दलों की ओर से किए गए वादों का वोटरों पर कितना असर होता है यह चुनाव नतीजों में सामने आएगा| फिलहाल भाजपा, कांग्रेस, आप समेत राजनीतिक दल वोटरों को अपने साथ लाने के भरपूर प्रयास कर रहे हैं|

Related Articles

Back to top button