ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

घर से 400 मीटर दूर पहाड़ी पर फांसी से लटका मिला बुजुर्ग का शव

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 65 साल के एक बुजुर्ग का शव मंगलवार सुबह फांसी से लटका हुआ मिला है। बुजुर्ग के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कटनई के पहरी पहाड़ में देवरी गांव निवासी बोटोंग डहरिया (65) सोमवार दोपहर को घूमने के लिए घर से निकला था। इसके बाद शाम तक नहीं लौटा। इस पर परिजन उसे तलाश करने के लिए निकले, लेकिन बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल सका। काफी रात हो जाने के कारण परिजन थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराने नहीं गए।

अगले दिन मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीण जब पहाड़ी की ओर गए तो उन्होंने बुजुर्ग का शव पेड़ से लटके देखा। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया गया। बुजुर्ग का शव घर से घर से करीब 400 मीटर दूर मिला है। आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button