ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद में हादसे के बाद सड़क पर गिरे शख्स पर बरसाए लात-घूसे

गाजियाबाद: लोनी इलाके में एक युवक पैदल सड़क पर चल रहा था। पीछे आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मारी और फिर पिटाई की।गाजियाबाद में पुराने विवाद का बदला लेने के लिए एक शख्स ने अपनी तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल से राह चलते शख्स को टक्कर मारकर गिरा दिया। इतना ही नहीं, बुलेट सवार व्यक्ति नीचे उतरा और फिर सड़क पर गिरे शख्स को लात-घूसों से पीटा। उसे बचाने आए एक युवक को भी पीट डाला। भीड़ बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुरानी रंजिश में मारी गई टक्करइस पूरी घटना का CCTV शनिवार को सामने आया है। ये घटना 25 अक्टूबर को लोनी थाना क्षेत्र में न्यू विकास नगर कॉलोनी की है। फुटेज में दिख रहा है कि एक शख्स पैदल ही जा रहा था। पीछे से बुलेट बाइक सवार तेजी से आता है और सड़क के साइड में चल रहे शख्स को जोरदार टक्कर मार देता है। इससे वो शख्स जमीन पर गिर जाता है और फिर उठ भी नहीं पाता। इतने में बुलेट सवार व्यक्ति उतरकर आता है और सड़क पर पड़े शख्स पर लात-घूसे बरसाने शुरू कर देता है। वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति उसको बचाने का प्रयास करता है तो आरोपी उससे भी भिड़ जाता है। अपने बचाव में इस व्यक्ति ने आरोपी के सिर पर कुछ भारी वस्तु से प्रहार किया, जिसके बाद वो बौखला गया। इतने में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई, जिस पर आरोपी भाग निकला।पुलिस ने बताया कि हादसे के आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी हुआ गिरफ्तारजानकारी में सामने आया है कि लोनी इलाके के बादल का पिछले दिनों अजय उर्फ गोविंद से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों में समझौता भी हो गया। लेकिन अजय इस बात का बदला लेना चाहता था। बादल किसी काम से न्यू विकास नगर कॉलोनी में गया था, जहां अजय ने बाइक से उसको टक्कर मार दी। लोनी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है। आरोपी अजय सिंह उर्फ गोविंदा निवासी न्यू विकासनगर को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button