ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

गणेशजी के चित्रों की प्रदर्शनी लगेगी, गीता भवन में होगा सत्संग

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 17 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें कहीं परिचय सम्मेलन तो कहीं संतों के प्रवचन होंगे। सर्वेश्वर महादेव मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव और चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। इसके साथ अखंड सौभाग्य के व्रत हरतालिका तीज के उपलक्ष्य में हरतालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

– जीर्णोद्धार के बाद प्राचीन सर्वेश्वर महादेव मंदिर नंदानगर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महामंडलेश्वर मां कनकेश्वरी देवी के सान्निध्य में विभिन्न आयोजन होंगे। 17 सितंबर को हवन-पूजन और अनुष्ठान सुबह 9 बजे से होगा। 18 सितंबर को मूर्ति का फलाधिवास और विभिन्न नदियों के जल, दूध, दही से अभिषेक होगा।

– अग्रसेन महासभा की मेजबानी में सुबह 11 बजे से शुभकारज गार्डन पर परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें आने वाले प्रत्याशियों एवं पालकों के लिए न्यूनतम शुल्क पर स्वल्पाहार, भोजन एवं रहने की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन के लिए कुल 1150 प्रविष्टियां देश के विभिन्न राज्यों से प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें 500 युवतियां एवं 650 युवक प्रत्याशी शामिल हैं।

– गणेशोत्सव शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन आप अगर विघ्नहर्ता के विभिन्न स्वरूप को कलाकारों के नजरिए से देखना चाहते हैं तो देवलालीकर कला वीथिका पहुंच जाएं। यहां शासकीय ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी दोपहर 1 बजे से लगेगी।

– गीता सत्संग स्वामी ज्ञानानंद के मुखारविंद से मनोरमागंज स्थित गीता भवन में दोपहर 3 बजे से होगा। सत्संग सभागृह में प्रवेश ‘पहले आएं, पहले पाएं’ आधार पर दिया जाएगा। इस अवसर पर शहर की प्रमुख धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं की ओर से उनका अभिनंदन भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button