ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

सपा विधायक और कोतवाली प्रभारी के बीच नोकझोंक

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी के बीच हुए विवाद और नोकझोंक का वीडियो सामने आने के बाद अफसर एक्शन में आ गए हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच एक पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संग्राम सिंह यादव और बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के बीच रेलवे स्टेशन के सामने वाहन की पार्किंग को लेकर तीखी बहस होने का वीडियो सामने आया है।

तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा गया है। एएसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे ने बृहस्‍पतिवार शाम अपनी लग्जरी गाड़ी रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस पिकेट से सटाकर खड़ी कर दी थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पिकेट के बाहर कुर्सी पर बैठे कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने विधायक के बेटे से गाड़ी हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया था। अधिकारी के मुताबिक, विवाद ने तूल पकड़ लिया और थोड़ी देर बाद सपा विधायक भी अपने बेटे के पक्ष में मौके पर पहुंच गए

Related Articles

Back to top button