ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

त्योहारी सीजन में मिल सकती है रायपुर से जयपुर राजकोट पटना व रांची उड़ान की सौगात

रायपुर। हवाई यात्रियों को इन त्योहारी सीजन में चार नए उड़ानों की सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि त्योहारी सीजन में रायपुर से जयपुर, राजकोट, पटना व रांची के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी है। इस संबंध में ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया (टाइ) के एमपी सीजी के पूर्व अध्यक्ष कीर्ति व्यास ने इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों को सुझाव दिया।

व्यास का कहना है कि इन क्षेत्रों के लिए काफी दिनों से रायपुर से सीधी उड़ान शुरू किए जाने की मांग की जा रही है। इन सभी क्षेत्रों के लिए रायपुर से ट्रैफिक भी काफी ज्यादा है और विमानन कंपनी को इन क्षेत्रों के लिए ट्रैफिक भी अच्छा मिलेगा।

बताया जा रहा है कि अभी इंडिगो एयरलाइंस की 25 से 30 उड़ानें मेंटनेंस की जा रही है और जल्द ही इनका संचालन शुरू हो सकेगा। जैसे ही इन उड़ानों का संचालन शुरू हो पाएगा, घरेलू उड़ानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू करने की तैयारी में कंपनी

व्यास ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस द्वारा आने वाले दिनों में घरेलू उड़ानों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू कर रही है। इनमें अलमाटी, लंदन, जुरीक, दुशांबे, बिश्केक आदि के लिए उड़ानें शुरू हो सकती है। अभी तक कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें वह कहां से शुरू करेगी।

कस्टम आफिस व इमीटेशन को लेकर बैठक जल्द

रायपुर विमानतल में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए रायपुर विमानतल से कस्टम आफिस व इमीटेशन शुरू किए जाने की तैयारी है। मई में इसके लिए बैठक भी होने वाली थी,लेकिन बैठक नहीं हो पाई। इसके साथ ही जल्द ही रायपुर विमानतल में और भी नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

वर्ष के अंत तक चार नए पार्किंग वे

इस वर्ष के अंत तक स्वामी विवेकानंद विमानतल में चार नए पार्किंग वे शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद रायपुर विमानतल में 13 पार्किंग वे हो जाएंगे और एक साथ 13 उड़ानें खड़ी हो सकती है। इसके साथ ही नया एयरोब्रिज भी शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button