ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

रामपुर में कल सूर्य ग्रहण के चलते आज हुई पूजा, श्रद्धालुओं ने मंदिरों में टेका मत्था

रामपुर: रामपुर में गोवर्धन पूजा के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया।रामपुर के अनेक मंदिरों में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के मोहल्ला कूचा देवी दास, मिस्टन गंज स्थित शिव मंदिर, श्रीबालाजी दरबार मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कल सूर्य ग्रहण के चलते आज अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया।श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेक कर घर-परिवार, समाज व देश में सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित इस पर्व पर पंडित अरविंद मिश्रा ने गोवर्धन पर्वत की कथा का वर्णन कर भगवान की आरती और प्रसाद का भोग लगाया। इसके पश्चात माता अन्नकूट का भंडारा शुरू किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।रामपुर में गोवर्धन पूजा के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया।सूर्यग्रहण के कारण टली पूजाइस अवसर पर वीरेंद्र गर्ग ने बताया कि दिवाली के ठीक दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। चूंकि कल सूर्य ग्रहण था, इसलिए इसका आज आयोजन किया गया।हिन्दू पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है।यह लोग रहे मौजूदवहीं अन्नकूट/गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारंभ हुई है। इस मौके पर योगेश गर्ग, अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मंजुल अग्रवाल, गौरव जैन, चित्रांशू जैन, चिराग गर्ग, नितिन अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, श्याम गुप्ता, हरी गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता, अमन गुप्ता, पंकज गर्ग, सीए सागर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button