ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

बच्चों और गरीबों को दी मिठाई, स्थानीय लोगों का हाल जाना

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एसएचओ संजय मिश्रा ने हमराहियों के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर दीपावली मनाई। बाढ़ प्रभावित लोगों में मिठाई बांट कर उनके साथ खुशियां बांटी। डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र अपने काफिले को लेकर बाढ़ पीड़ित घर पहुंच गए। लोग उन्हें देखकर पहले तो चौंक गए। जब थानाध्यक्ष के वहां पहुंचने की वजह सामने आई तो सब हैरान हो गए।प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज संजय कुमार मिश्र अपने दल बल के साथ जब थाना क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी के तट पर बाढ़ ग्रसित इलाके में निकले तो लोगों को लगा कि पुलिस गश्ती पर है, लेकिन देखते ही देखते वह गांव के एक इलाके में गरीबों के साथ मिठाइयां देकर दिवाली की खुशियां मनाने जा पहुंचे। यह देखकर लोगों को खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।सिद्धार्थनगर में पुलिस ने बांटी मिठाई।पुलिस ने बांटी मिठाईपुलिस दिवाली की खुशियां मनाने के लिए उनके दरवाजे पर पहुंची। सबसे पहले बच्चों को मिठाइयां और पटाखे भी उपहार में दिए। इसी के साथ उन्होंने लोगों के घरों में बैठकर उनका हाल-चाल भी जाना। डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के इस पहल की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button