ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

अडानी ग्रीन में हिस्सेदारी बेचेगी फ्रांस की कंपनी

फ्रांस की Total Energies SE गौतम अडानी समूह की कंपनी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी घटाने के मूड में है। Total Energies के सीईओ पैट्रिक पाउने ने एक इंटरव्यू के दौरान  इस बात के संकेत दिए हैं। आपको बता दें कि फ्रांस के कंपनी की अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 20% हिस्सेदारी है। फ्रांस की एनर्जी फर्म ने साल 2021 में 2 बिलियन डॉलर में हिस्सेदारी खरीदी थी। अगस्त के अंत तक यह हिस्सेदारी लगभग 10 बिलियन डॉलर वैल्यू की थी।
पैट्रिक ने कहा कि अपनी होल्डिंग में कटौती की हमारी कोई योजना नहीं है। अगर कटौती की भी जाएगी तो वो मामूली होगी और केवल अपने शुरुआती निवेश में से कुछ की भरपाई करने के लिए होगी। सीईओ का मानना है कि अडानी ग्रीन की बैलेंस शीट सुरक्षित है। इसके साथ ही उन्होंने ये स्पष्ट किया कि हम अडानी ग्रीन के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस साल अडानी ग्रीन के शेयर 50% से ज्यादा चढ़ गए हैं। हालांकि, इस महीने अब तक अडानी ग्रीन के शेयर में 15% से ज्यादा की गिरावट आई है। वर्तमान में यह स्टॉक करीब 2 फीसदी चढ़कर 2090 रुपये के पार पहुंच गया है।एशिया के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी ने 2030 तक पूरी ग्रीन एनर्जी सप्लाई चेन में लगभग 70 बिलियन डॉलर का निवेश करने का वादा किया है। उनके समूह का लक्ष्य इस दशक के अंत तक दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादक बनना है।

Related Articles

Back to top button