ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
हरियाणा

कॉलेजों में M.Ed व B.Ed में दाखिले के लिए 26 से ऑनलाइन आवेदन शुरू, तीन काउंसिलिंग होंगी

रोहतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतकमहर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने सत्र 2022-2023 में M.Ed तथा B.Ed (बीएड/एमएड स्पेशल एजुकेशन समेत) पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधित अधिसूचना जारी की है। MDU से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया 26 अक्टूबर से आरंभ हो जाएगी। जिसके बाद विद्यार्थियों के पास दाखिले का मौका रहेगा है।MDU के कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में संचालित एमएड पाठ्यक्रम तथा संबद्ध शिक्षण महाविद्यालयों में संचालित बीएड तथा एमएड (बीएड/एमएड स्पेशल एजुकेशन समेत) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 26 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा14 नवंबर को जारी होगी श्रेणीवार सूची10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदनों के बाद 14 नवंबर को आवेदकों की श्रेणीवार सूची जारी की जाएगी। अगर इस सूची में किसी भी आवेदन को विसंगती लगती है तो वह 15 से 17 नवंबर तक एडमिशन नोडल अधिकारी को सूचना दे सकता है। इसके बाद अंतिम लिस्ट 19 नवंबर को जारी होगी।राजकीय कॉलेजों में काउंसिलिंग तिथिपहली मेरिट लिस्ट जारी होगी – 22 नवंबर कोआवेदकों को करनी होगी रिपोर्टिंग – 22 से 25 नवंबर तकदूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी – 29 नवंबरआवेदकों को करनी होगी रिपोर्टिंग – 29 से 30 नवंबर तकतीसर मेरिट लिस्ट जारी होगी – 3 दिसंबर कोआवेदकों को करनी होगी रिपोर्टिंग – 3 से 5 दिसंबर तकसेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में काउंसिलिंगपहली मेरिट लिस्ट जारी होगी – 29 नवंबरआवेदकों को करनी होगी रिपोर्टिंग – 29 से 30 नवंबरदूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी – 3 नवंबरआवेदकों को करनी होगी रिपोर्टिंग – 3 से 5 दिसंबरतीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी – 9 दिसंबरआवेदकों को करनी होगी रिपोर्टिंग – 9 से 10 दिसंबर

Related Articles

Back to top button