ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने शेयर किया अपनी बेटी देवी का मॉर्निंग एक्सरसाइज वीडियो

बंगाली ब्यूटी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिपाशा बसु पिछले ही साल देवी नाम की एक प्यारी बेटी की मां बनीं, जो कि 12 मई को छह महीने की हो जाएंगी। बिपाशा अपनी बेटी का चेहरा काफी पहले फैंस को दिखा चुकी हैं।एक्ट्रेस समय-समय पर फैंस के साथ अपनी बेटी से जुड़ी कई एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट में उन्होंने देवी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य की भविष्यवाणी तक कर दी है। हालांकि, इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।

बिपाशा बसु ने 12 नवंबर को देवी को जन्म दिया। इसके बाद से फैंस के साथ उन्होंने अपनी बेटी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। बिपाशा की तरह ही करण सिंह ग्रोवर भी देवी पर प्यार बरसाना नहीं भूलते। एक्ट्रेस ने बेटी का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह एक बॉल के साथ खेल रही हैं। देवी जिस तरह बॉल को पैर मार रही हैं, उस हुनर को देखते हुए बिपाशा ने उसे एथलीट बताया है।बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘नैचुरल एथलीट।’ बिपाशा ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया, उन्हें तारीफों के साथ ही आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

 

Related Articles

Back to top button