ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
दिल्ली NCR

मंधाना ने खरीदी इवोक रेंज रोवर एसयूवी 

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने दिपावली के अवसर पर एक शानदार एसयूवी खरीदी है। मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कार की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। मंधाना ने जो रेंज रोवर इवोक एसयूवी खरीदी है वह सिलिकॉन सिल्वर शेड में है। यह कार इवोक रेंज रोवर इस सीरीज की सबसे छोटी कार है और इसकी कीमत करीब 72.09 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 2.0-लीटर इंजेनियम पेट्रोल इंजन है जो इसे  247 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 365 एनएम पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा इसमें दूसरा 2.0-लीटर इंजेनियम-फैमिली डीजल इंजन मिलता है, जो 201 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 430 एनएम पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है।यह कार 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन  विकल्प के साथ पेश किया गया है। रेंज रोवर इवोक को 2020 में अपडेट किया गया था और एसयूवी को सिंगल आर-डायनामिक एसई ट्रिम में पेश किया गया है। स्टाइलिंग रेंज रोवर परिवार मॉडल की पिछली पीढ़ी के साथ ज्यादा इन-लाइन है। इसमें एक नया ग्रिल, स्वेप्टबैक बोनट है।  एक्सटीरियर अपडेट के हिस्से के रूप में फ्लश दरवाजे के हैंडल और नए एलॉय व्हील भी हैं। इसके इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो 2020 में इसे काफी अपडेट किया गया है

Related Articles

Back to top button