ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

समीर वानखेड़े ने एनसीबी अधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से की शिकायत

नई दिल्ली| मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग मामले की जांच के बाद से चर्चा में आए आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने एनसीबी अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत की है। समीर वानखेड़े ने उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगया है।

जानकारी के मुताबिक समीर वानखेड़े ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग हाल ही में एक शिकायत भेजी थी। इसमें उन्होंने एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आईएएनएस से बात करते हुए समीर वानखेड़े ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित किया गया। इसके बाद आयोग से शिकायत की गई है। समीर वानखेड़े ने कहा कि आयोग ने बताया कि 15 दिन के भीतर सुनवाई शुरू की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक आयोग ने मामले की जांच करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि समीर वानखेड़े ने आयोग के अध्यक्ष से भी मुलाकात की है और अपने मामले पर विस्तार से चर्चा की है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गृह मंत्रालय, सीबीआईटीसी बोर्ड और एनसीबी डायरेक्टर को कहा है कि याचिकाकर्ता के साथ भेदभाव और उत्पीड़न हुआ है, इसलिए जब तक यहां मामला लंबित है। इसमें आगे कोई कार्रवाई ना की जाए।

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े के खिलाफ ज्ञानेश्वर सिंह की अगुवाई वाली एनसीबी की विजिलेंस टीम ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट डायरेक्टर को सौंपी है। जिसमें उन्होंने यह बताया है कि समीर वानखेड़े और उनकी टीम के कुछ अधिकारियों ने क्रूज ड्रग मामले में गिरफ्तार किए गए आर्यन खान ड्रग्स केस में भारी अनियमितता बरती है। इस मामले में संदिग्ध अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई हैं।

Related Articles

Back to top button