ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

पिता की आकस्मिक मौत के सदमें से जूझते हुए हरियाणा न्यायिक सेवा में कार्तिक बने टॉपर, सितंबर में हुआ था इंटरव्यू

फरीदाबाद: कार्तिक की सफलता पर बधाई देने पहुंचे पिता के दोस्त वकीलगांधी कॉलोनी निवासी कार्तिक शर्मा (24) हरियाणा न्यायिक सेवा में ओबीसी वर्ग में टॉपर बने हैं। सोमवार की देर शाम घोषित परिणाम में वह पहले स्थान पर चयनित हुए। इन्होंने एमडीयू सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडी गुड़गांव से वर्ष 2021 में एलएलबी और नेशनल लॉ कॉलेज दिल्ली से इसी साल एलएलएम किया है। जून महीने में इनके पिता दिनेश चंद्र शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हाे चुकी है। खास बात ये है कि कार्तिक अपने पिता की आकस्मिक मौत के सदमें से जूझते हुए सफलता हासिल की है। उनके यहां बधाई देने वालों की भीड़ लगी है।कार्तिक ने बताया कि उन्होंने यह सफलता 4-5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए हासिल किया है। प्राथमिक परीक्षा केंद्रीय विद्यालय एक नंबर से हुई थी। शुरू ही ही न्यायिकसेवा में की इच्छा थी। इनके पिता पेशे से वकील थे। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद गुड़गांव के सेक्टर 40 स्थित काॅलेज से फाइव ईयर का इंटीग्रेटेड एलएलबी की पढ़ाई की। इस सफलता में कॉलेज की प्रो. डॉ. ओम प्रभा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह हमेशा इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती थी। मां स्नेहलता गृहणी और बड़ी बहन शिवानी पीएचडी कर रही है।

Related Articles

Back to top button