ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा न्योता

27 और  28 अक्टूबर को हरियाणा के सूरजकुंड में देश के सभी राज्यों के गृह-मंत्रियों का चिंतन शिविर आयोजित किया गया है। देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मसलों पर चर्चा के लिए आयोजित इस चिंतन शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करने वाले हैं। इसमें राज्यों के गृह-मंत्रियों को बुलाया गया है। अब, चूंकि झारखंड में गृह मंत्रालय सीएम हेमंत सोरेन के पास है इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी न्योता भेजा है। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री का न्योता स्वीकार किया है या नहीं।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने बकायदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है। अमित शाह ने सीएम हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए लिखा है कि “आगामी 27 और 28 अक्टूबर को सूरजकुंड में सभी राज्यों के गृहमंत्री के साथ देश में आंतरिक सुरक्षा से  जुड़े मसलों पर चर्चा होगी। इसमें पुलिस व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन सेवा तथा होमगार्ड से जुड़े मुद्दों पर ना केवल चर्चा होगी बल्कि इन क्षेत्रों में प्रभावी समाधानों के लिए और पारस्परिक सरोकार के अन्य क्षेत्रों के बारे में परस्पर विचार मंथन के लिए मंच प्रदान करेगा। गृहमंत्री ने लिखा है कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है तो इस कार्यक्रम में सामने आए विचारों से राष्ट्र निर्माण करने में प्रेरणा और सामर्थ्य प्रदान करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी। उन्होंने आगे लिखा है कि हम सीएम को चिंतन शिविर में उपस्थित रहने और अपने बहुमूल्य सुझावों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित इस 2 दिवसीय चिंतन शिविर में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मसलों पर  चर्चा होगी। इसमें नागरिक सुरक्षा, राज्यों की पुलिस (चुनौतियां और कार्यप्रणाली) होमगार्ड तथा अग्निशमन सेवा से जुड़े मसलों पर चर्चा होगी। चिंतन शिविर का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय  और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। जानकारी के मुताबिक 2 दिवसीय चिंतन शिविर में राज्यों के गृहमंत्री ही नहीं बल्कि गृह सचिव और डीजीपी भी शामिल होंगे। ऐसे में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा भी इसका हिस्सा हो सकते हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के गृह सचिव और डीजीपी को भी अलग से पत्र भेजकर चिंतन शिविर में शामिल होने का न्योता दिया है। साथ ही कहा है कि यदि चिंतन शिविर में शामिल होने की पुष्टि कर दी जाती है तो इससे जरूरी व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button