ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

नार्दर्न कोल फील्ड का सहायक प्रबंधक 12 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

सिंगरौली। जिले की नार्दर्न कोल फील्ड (एनसीएल) में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने 12 हजार रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार किया है। अभिषेक त्रिपाठी ने कंपनी में चल रहे किराए के वाहन का भुगतान और उसकी सिक्योरिटी मनी दिलाने के एवज में वाहन मालिक से रिश्वत मांगी थी। रीवा लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि उमेश कुमार साहू निवासी सीधी ने शिकायत की थी कि वह उमेश इंटरप्राइजेज का संचालक है। एनसीएल सिंगरौली दुधिचुआ प्रोजेक्ट में उसकी जीप किराए पर लगी है। वाहन के किराए की बिल राशि चार लाख 80 हजार रुपये थी। उमेश ने 36 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी भी जमा की थी। ये दोनों राशि के भुगतान को निकालने के एवज में अभिषेक त्रिपाठी 12 हजार रिश्वत मांग रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार को उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम सिंगरौली भेजी गई, जहां रिश्वत लेते अभिषेक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

Related Articles

Back to top button