ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
गुजरात

गुजरात में कांग्रेस से आगे निकल सकती है AAP

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर फोकस कर रही कांग्रेस पार्टी के गुजरात में वोटर्स टूटते जा रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली पार्टी को इस बार आम आदमी पार्टी से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एक ताजा सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि गुजरात में AAP को कांग्रेस से अधिक वोट शेयर हासिल हो सकता है। हालांकि, सीटों की संख्या के मामले में कांग्रेस के दूसरे नंबर पर रहने की भविष्यवाणी की गई है। चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले आए इस सर्वे ने राज्य में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है।

27 सालों से गुजरात में सरकार चला रही भाजपा को जनता एक और मौका देने जा रही है। पार्टी को यहां 125-131 सीटें मिल सकती हैं। 2017 में 77 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के हाथ 29-33 सीटें ही आती दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी को 18-22 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है तो अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।

पहली बार राज्य में सभी 182 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी को कांग्रेस से अधिक वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 48 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। कांग्रेस को 21 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है तो आम आदमी पार्टी को 3 फीसदी अधिक 24 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। अन्य के खाते में 7 फीसदी वोट जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button