ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

खंडवा जिले की युवती को शादी का झांसा देकर तेलंगाना ले गए किया दुष्कर्म दो युवकों पर केस

खंडवा। आदिवासी क्षेत्र खालवा की युवती के साथ तेलंगाना ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर उसे आरोपित अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। युवती ने खालवा थाने में युवक के विरुद्ध बयान दिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।

घटना खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम कालाआम खुर्द की है। 18 वर्षीय युवती सात जून को शाम करीब सात बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने गांव और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।

इसके बाद 14 जून को पिता ने खालवा थाने में उसके लापता होने की सूचना देकर अज्ञात युवक पर उसके अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।

इस बीच सोमवार को युवती गांव लौट आई। उसने खालवा थाने पहुंचकर कालाआम खुर्द निवासी विक्की और गोपी की शिकायत की।

पुलिस के अनुसार युवती का कहना है कि विक्की उसे बहला फुसलाकर तेलंगाना ले गया था। यहां कमरे में बंद कर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट भी की।

उसने कहा कि घटना किसी को बताई तो जान से मार देगा। इसके बाद उसने उसे खंडवा के लिए ट्रेन में बैठा दिया। इस मामले को लेकर हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर आरोपित युवक विक्की पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में विक्की के दोस्त गोपी को भी सह आरोपित बनाया गया है। दोनों ही आराेपितों की तलाश में पुलिस की दो टीमें रवाना की हैं। शीघ्र ही आरोपित को पकड़ लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button