ब्रेकिंग
मुरैना में लापरवाही की हद: कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, सीएमएचओ की खामोशी पर उठे सवाल मुरैना जनता तैरती रही पानी में, 'वीआईपी साहब' बैठे रहे साइकिल की सवारी पर! आपदा में संवेदनाएं हुईं त... मुरैना में 5 लाख के लेनदेन को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां; 3 घायल मुरैना के नायकपुरा में चोरों का धावा: तीन सगे भाइयों के घरों से जेवरात और नकदी चोरी मुरैना सिविल लाईन थाना: तेज रफ्तार जेसीबी और वाहन चालकों की टक्कर से कई घायल नगरा थाना: मारपीट व अवैध शराब का प्रकरण दर्ज, चंबल नदी में डूबने से दो की मौत कैलारस थाना: घर के सामने मारपीट और कुल्हाड़ी से हमले का मामला सामने आया जमीनी नेता, कर्मठ कार्यकर्ता - भाजपा के सच्चे सिपाही राघवेंद्र उपाध्याय देवगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के खिलाफ पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार 'नीटू भैया' का फूटा... मुरैना: चंबल नदी में नहाते समय डूबे पिता-पुत्र, पिता का शव बरामद, बेटे की तलाश जारी
मुख्य समाचार

देवगढ़ थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के खिलाफ पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू भैया’ का फूटा गुस्सा, दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

देवगढ़: थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों, विशेषकर भैंस और मोटरसाइकिल चोरी के मामलों से त्रस्त होकर आज पीड़ित ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक श्री सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू भैया) और नेताजी श्री उदयवीर सिंह सिकरवार देवगढ़ थाने पहुंचे। क्षेत्र में हाल ही में ग्राम नंदपुर डाबर के पुरा से एक भैंस चोरी हुई थी, वहीं ठीक इसके अगले दिन बरहाना गांव से एक और भैंस चोरी होने की घटना सामने आई। इन लगातार बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। थाने पहुंचकर पूर्व विधायक सिकरवार ने मौके से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से फोन पर तीखी चर्चा की। उन्होंने जौरा एसडीओपी और जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा से दूरभाष पर बात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई। श्री सिकरवार ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि 7 दिन के भीतर चोरी गई भैंसें और अन्य मशरूका बरामद कर अपराधियों को नहीं पकड़ा गया, तो ग्रामीण थाने का घेराव करेंगे और एक बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पीड़ित परिवार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button