ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

सिसोदिया ने दाखिल की जमानत याचिका, SC से फटकार लगने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट का किया रुख

इससे पहले सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को सीधे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन वहां मुख्य न्यायधीश द्वारा फटकार लगाते कहा था कि आपको पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए।

कथित आबकारी घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की। सिसोदिया के वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी बेल एप्लिकेशन फाइल की।

बता दें कि इससे पहले सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को सीधे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन वहां मुख्य न्यायधीश द्वारा फटकार लगाते कहा था कि आपको पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए। मामला दिल्ली में होने का यह मतलब नहीं की आप सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ उनके मामले में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया था।

पांच दिन की सीबीआई हिरासत में हैं सिसोदिया

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 27 फरवरी को अदालत में पेश किया गया और वहां से सिसोदिया को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था।

सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दे चुके हैं इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था। मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया।

मनीष सिसोदिया के पास थे 18 विभाग

सिसोदिया के पास शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग थे। सिसोदिया दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री थे। राज्य सरकार के सभी बड़े मंत्रालय उन्हीं के पास थे। सिसोदिया सीएम केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेता हैं।
सत्येंद्र जैन के छह विभाग भी सिसोदिया के पास थे
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके छह विभाग भी सिसोदिया ही संभाल रहे थे। सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद जैन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।

 

Related Articles

Back to top button